रायपुर। देश की सबसे बड़ी UPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को होगी। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर को एग्जाम सेंटर बनाया गया है, जहां 13 हजार 319 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए रायपुर जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जिसमें 8 हजार 449 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा देंगे। इसी तरह बिलासपुर के 14 सेंटर में 4 हजार 870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इस बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम
इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचेंगे तो उनका फेस स्कैन किया जाएगा। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।
आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचने की अपील की है। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार निगरानी रखेगी।
UPSC 2026 प्रीलिम्स गाइड लाइन
* स्कैनर कैमरे के सामने खड़ा होना होगा
* डिवाइस लाइव फोटो कैप्चर करेगा
* आवेदन फार्म की फोटो से मिलान होगा
* पूरी प्रक्रिया में 8-10 सेकंड लगेंगे
* चेहरा मैच होने पर ही एंट्री मिलेगी
* परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मेन गेट बंद होगा
* एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग
* हर परीक्षा केंद्र में 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
* एक समय में 2 अभ्यर्थी वॉशरूम नहीं जा सकेंगे
* परीक्षा के आखिरी 30 मिनट में वॉशरूम जाने पर रोक
* सभी केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे
* ब्लैक बॉलपेन, ई-एडमिट कार्ड और फोटो आईडी ही अलाउड
* पारदर्शी पानी की बोतल और पासपोर्ट फोटो ले जा सकेंगे






