छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : बड़ेडोंगर जलाशय में सफाई और संरक्षण कार्य

फरसगांव। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बड़ेडोंगर जलाशय क्रमांक-02 का तकनीकी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं संरक्षण कार्य किया गया। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र, बांध, सीपेज क्षेत्र और नहरों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनभागीदारी से जलाशय परिसर की साफ-सफाई भी की गई।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन अभियंता आर.एल. धीवर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पी.एल. सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ेडोंगर की सरपंच चंद्रवती पुजारी, समिति अध्यक्ष फरसु राम राणा, उपाध्यक्ष पीलू दास कुलदीप, पंच रामशिला नेताम, हेमंत पुजारी तथा फरसगांव के सब इंजीनियर संतोष तामो सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts