छत्तीसगढ़

संविधान दिवस 26 नवंबर को : अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।समारोह के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

26 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों व संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन होगा। नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को MY Govपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

युवाओं और विद्यार्थियों को 18 से 26 नवंबर 2026 तक MY Gov पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 से 26 नवंबर 2026 तक होने वाले विकसित भारत युवा संवाद में जिला युवा अधिकारियों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, परिचर्चा तथा पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Related Posts