छत्तीसगढ़

नशे में धुत पिकअप चालक ने दो कारों को मारी टक्कर : तीन घायल, एक कार पलटी 

फरसगांव। नेशनल हाईवे-30 पर लंजोड़ा के समीप कोसागांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक सफेद कार पलटकर सड़क किनारे जा पहुंची, वहीं काले रंग की एक्सयूवी-700 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आईं, जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कोंडागांव पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी-700 में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे, जबकि सफेद कार में केवल चालक मौजूद था।

दोनों कारों काे पहुंचा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts