BREAKING

Blog

Raipur Municipal Corporation Budget : रायपुर नगर निगम में 1529 करोड़ का बजट पेश : शहर के चार स्थानों पर बनेंगे फ्लाई ओवर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम में शुक्रवार को मेयर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया। बजट में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर के चार जगहों पर 4 नए फ्लाई ओवर बनाए जाने का प्रावधान रखा गया है, जिसमें तेलीबांधा चौक, उद्योग भवन, राजेन्द्र नगर और सरोना शामिल है। इसके अलावा 18 प्रमुख चौक-चौराहों का पुनर्विकास किया जाएगा। पार्किंग स्थलों पर स्वचलित पार्किंग की सुविधा होगी। शहर को धूल मुक्त करने सड़कों पर क्रांकीटीकरण और डामरीकरण किया जाएगा।

हाईटेक लाइब्रेरी बनेगी

युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल तैयार किये जाएंगे। नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर अलग-अलग हाईटेक लाइब्रेरी। नगर निगम में प्ले जोन बनाए जाएंगे। यूथ हॉस्टल के लिए 15 करोड़ रूप्ए का प्रावधान रखा गया है। नालंदा लाइब्रेरी के लएि 22.48 करोड़ का प्रावधान है।

महिला सुरक्षा के लिए सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे

पब्लिक प्लेस पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे, इसके लिए 20 लाख का प्रावधान है। इसके साथ ही 3 जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल और विमेन रेस्ट रूम बनाए जाएंगे, जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे। साथ ही बच्चों के लिए प्ले जोन, युवाओं के लिए लाइब्रेरी का ऐलान किया गया है। शहर में वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। साथ ही मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण मिलेगा।

किसे क्या-क्या मिला

व्यापारिक क्षेत्र –

– रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट
– क्रिस्टल आर्केड कामर्शियल हब
– ट्रेड टॉवर जैसे महत्वपूर्ण बिजनेस हब बनेंगे
– युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा
– वर्तमान बजट में 219 करोड़ रूपए का प्रावधान

लाभांडी और फंुडहर में होगा पानी टंकी का निर्माण

– चिंगरी नाला महादेव घाट में दूषित जल ओव्हरफ्लो रोकने की योजना
– वियर की ऊंचाई बढ़ाने और नाले की लाइनिंग के लिए 18 करोड़
– एसटीपी निर्माण के लिए 122.24 करोड़ का प्रस्ताव
– लाभांडी और फुंडहर में पानी टंकी का निर्माण
– राइजिंग लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन और घरेलू नल कनेक्शन का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा और क्या-क्या

– महिला – वसति गृह (वर्किंग वीमेनस हॉस्टल) का निर्माण
– महिला शौचालयों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम
– सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के लिए सर्विलेंस कैमरने लगेंगे।
– महिला स्व सहायता समूह की दीदियां -बैंक लिंकेज से जुडेंगी।
– स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण
– थर्ड जेंडर को रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसके अलावा और क्या-क्या

– कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल
– महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे
– महिला शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
– युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल और हाइटेक लाइब्रेरी का निर्माण
– महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़
– व्यापार के लिए 219 करोड़ का प्रावधान
– इलेक्ट्रानिक मार्केट, कमर्शियल हब और ट्रेड टावर बनेगा
– दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क
– तालाबों के संवर्धन के लिए 30 करोड़ रूप्ए का प्रावधान
– यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 18 चाौक-चौराहों पर 61 करोड़ का प्रावधान
– खमतराई में 19 करोड़ रूपए से जलागारों का निर्माण।
– पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
– राजस्व वसूली के लिए एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी।
– खेल मैदानों में 5 करोड़ 89 लाख की लागत से प्रकाश व्यवस्था।
– जलभराव रोकने 200 करोड़ रूपए से नाला निर्माण का प्रावधान
– वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 900 रिचार्जिंग पिट का निर्माण किया जाएगा।

Mamta

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram