BREAKING

Blog

पुल टूटा, चलती गाड़ियों के साथ नदी में गिरे राहगीर : 9 लोगों की मौत, 8 को बचाया गया

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूट गया। हादसे के दौरान ब्रिज से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। वहीं अन्य राहगीर नदी में गाड़ियों को गिरते देख अपने वाहन को कंट्रोल कर जान बचाये।

इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 8 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंची हैं। बताया जाता है कि 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता है। पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

9 शव बरामद, एक बच्चा लापता

हादसे के बाद तुरंत ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। एक स्थानीय युवक ने बताया, हम सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 9 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है और एक बच्चा लापता है। इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का आरोप, हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आज यह हादसा हुआ है।  इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।

 

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram