गुजरात टाइटंस ने IPL-18 के 20वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। यह हैदराबाद की इस सीजन लगातार चौथी हार है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 152 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी (31 रन) और हेनरिक क्लासन (27 रन) बनाए। गुजरात से सिराज ने 4 विकेट लिए।
153 रन का टारगेट गुजरात ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रन की पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 35 रन पर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने 49 रन बनाए। मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिले, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।
5 पॉइंट्स में GT Vs SRH मैच एनालिसिस…
1. प्लेयर ऑफ द मैच
टॉस जीतकर पहली बॉलिंग कर रही गुजरात से मोहम्मद सिराज पहला ओवर डालने आए और ओपनर ट्रैविस हेड को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा को कैच कराकर IPL में अपना 100वां विकेट लिया। सिराज ने हैदराबाद को पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। अपने दूसरे स्पेल में भी उन्होंने 2 विकेट निकाले।






