रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाने में एक व्यक्ति ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बताया कि, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। इससे उसे गहरी चोट आई है
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुरानी बस्ती रायपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज नाथ जोगी अचानक थाने में घूस आया। जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि क्या परेशानी है तो उसने पहले से अपने हाथ में छिपाए ब्लेड से गले पर वार कर लिया। इससे उसे गहरी चोट आई। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत उसे मेकाहारा ले गए, जहां पर उसका इलाज जारी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
सूरज को नशे की आदत है
पूछताछ में सूरज जोगी के भाई ने बताया कि उसका भाई सूरज नशे का आदी है। वह नशे की हालत में इस तरह की उलूल-जुलूल हरकतें करते रहता है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।






