रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और नक्सल ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभा रहे सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात करेंगे।
नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रही है. नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का दिल्ली में सम्मान किया था. अब छत्तीसगढ़ में आकर सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.






