दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बाढ़ से मंगलवार को ट्रांस.यमुना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। यमुना बाजार, मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर राहत शिविरों में जाने की अपील राहत और बचाव दल ने की है।






