BREAKING

दिल्लीदेशब्रेकिंग

India Pakistana War Updates: पोकरण, जम्मू, सांबा और पठानकोट में ड्रोन अटैक : पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी

दिल्ली। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच शुक्रवार शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया है।

उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

इस बीच, तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram