BREAKING

क्रिकेट

47 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय विमेंस टीम : देश में जश्न  

स्पोर्ट्स । भारत ने 1978 में पहला विमेंस वर्ल्ड कप खेला था। तब से 1 नवंबर 2025 तक टीम एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाईं थी। रविवार को 47 साल का सूखा खत्म हुआ। भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से फाइनल हराकर पहला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।

शेफाली वर्मा फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बनीं। दीप्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वे एक टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर भी बनीं। स्मृति मंधाना ने भारत के लिए वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए।

BCCI देगा 51 करोड़ का इनाम

भारतीय विमेंस टीम रविवार को मुंबई में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। इस जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी है। दूसरी ओर, इस जीत के बाद BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया।

हमारी खिलाड़ियों को बधाई – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ICC विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया – राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की सभी मेंबर्स को ICC विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पहली बार जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। वे अच्छा खेल रही हैं और आज उन्हें अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम मिला है। यह निर्णायक क्षण महिला क्रिकेट को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जिस तरह से लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है, मैं उनकी प्रशंसा करती हूं।

विराट कोहली ने दी बधाई

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ये लड़कियों ने इतिहास रच दिया है और एक भारतीय होने के नाते मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि इतने सालों की मेहनत आज रंग लाई। वे सारी तालियों की हकदार हैं और हरमनप्रीत और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। पर्दे के पीछे काम करने वाले पूरे स्क्वॉड और मैनेजमेंट को भी बधाई। शाबाश इंडिया। इस पल का भरपूर आनंद लें। यह हमारे देश में अनगिनत लड़कियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। जय हिंद।’

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram