BREAKING

दिल्ली

 दिल्ली में लाल किला के पास कार में धमाका : 10 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस बम धमाका के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आईं और इस वजह से अब तक 10 लोगों के मरने और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

गृहमंत्री शाह बोले – i20 गाड़ी में हुआ विस्फोट

इस विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram