BREAKING

दिल्ली

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल, डेटोनेटर का इस्तेमाल : मरने वालों की संख्या 12 हुई

नई दिल्ली। सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया। दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दो शवों की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी।

मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके DNA टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।

दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, कैब चलाता था पंकज

लाल किले के पास हुए धमाके में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम पंकज सहनी है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है। 22 साल का पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाता था।

पंकज कैब से अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट में उसकी जान चली गई। पंकज जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर फतेहपुर वार्ड संख्या-7 के निवासी राम बालक सहनी का बेटा था। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे उसने आखिरी बार अपने दादा से बात की थी।

जिस कार में धमाका हुआ, उसका रूट मैज जाने 

  • हुंडई i20  कार फरीदाबाद से लाल किले के लिए निकली
  • सोमवार सुबह 7.30 बजे बदरपुर टोल से दिल्ली में दाखिल हुई।
  • सुबह 8.20 बजे ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची।
  • दोपहर 3.19 बजे लाल किला परिसर के पास बनी पार्किंग में दाखिल हुई।
  • शाम 6.28 बजे पार्किंग से बाहर निकली और मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की ओर गई।
  • शाम 6.52 बजे चलती कार में धमाका हुआ।

 

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram