BREAKING

दिल्ली

दिल्ली धमाके का नया फुटेज हुआ जारी, 11 सेकंड में दिखा खौफनाक मंजर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए धमाके का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जोरदार और भयावह था। टीवी चैनलों में दिखाये जाने वाले वीडियो में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर एक ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियों और ऑटो की लंबी लाइन लगी हुई थी।

सिग्नल ग्रीन होने के बाद गाड़ियां आगे बढ़ीं, ठीक उसी समय आई 20 कार में ब्लास्ट हो गया। धमाके वाली कार के आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ते, आग की लपटें आसमान में उठती हुई दिखाई दी। वीडियो में देखने पर धमाके के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए  गाड़ियों से निकलकर भागने लगे।

वीडियो में देखा गया खाैफनाक मंजर

ब्लास्ट का यह खौफनाक मंजर रेड लाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि धमाका होते ही आग का एक बड़ा गोला नजर आता है और कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इस धमाके से आई20 कार के आसपास खड़ी कई गाड़ियों उसके चपेट में आयी। धमाके के बाद आसमान में धुआं फैल गया।

सरकार ने आतंकी हमला बताया

मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जांच एजेंसियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को तेजी से पेशेवर तरीके से जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने लाल किले के पास हुए धमाके को जघन्य आतंकी हमला करार दिया।

 

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram