Cricket | भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीता। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी।
धर्मशाला में हार्दिक ने पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने।
भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। वे इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए।
हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह मुकाम 1939 रन और 100 विकेट के साथ हासिल किया। हार्दिक से पहले सिर्फ विदेशी ऑलराउंडर शामिल थे, जिनमें शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा जैसे स्पिन ऑलराउंडर हैं।
हार्दिक इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले पहले फास्ट बालिंग ऑलराउंडर भी हैं, जिससे उनकी यह उपलब्धि और भी खास है। साथ ही पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह यह अचीवमेंट हासिल कर चुके हैं।
शुभमन गिल साल के टॉप स्कोरर बने, शाई होप को पीछे छोड़ा
भारतीय ओपनर शुभमन गिल इस साल के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उनके साल 2025 में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल) 1764 रन हो गए हैं। गिल ने वेस्टइंडीज के शाई होप के 1753 रन को पीछे छोड़ा। उन्होंने अपनी पारी का 18वां रन बनाकर यह माइल स्टोन हासिल किया। गिल ने भारतीय पारी के चौथे ओवर में मार्को यानसन की तीसरी बॉल पर चौका लगाया।






