BREAKING

छत्तीसगढ़

बस्तर के NH-30 पर भीषण सड़क हादसा : रॉयल ट्रैवल्स की बस ने इंजीनियर की कार को मारी टक्कर

जगदलपुर| जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। इस दुर्घटना में एक बस ने अनियंत्रित होकर टाटा टियागो कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक की जान बाल-बाल बच गई।

तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग से हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में आवास योजना के इंजीनियर के पद पर कार्यरत मो. फैज जिलानी, कोण्डागांव से जगदलपुर की ओर अपना सरकारी कार्य निपटाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे NH-30 पर भानपुरी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार रॉयल ट्रैवल्स की बस ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा में आकर टाटा टियागो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के फ्रंट और ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह टूटकर बिखर गया।

हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार

टक्कर मारने के बाद रॉयल बस के ड्राइवर ने बस नहीं रोका और वहां से तेज गति से कोण्डागांव की ओर भगा ले गया। घटना स्थल पर स्थानीय लोग और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत भानपुरी पुलिस को सूचना दी और क्षतिग्रस्त कार से घायल इंजीनियर फैज जिलानी को बाहर निकालने में मदद की। इतनी गंभीर टक्कर के बावजूद फैज जिलानी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

कोण्डागांव में पकड़ी गई बस

भानपुरी पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कोण्डागांव पुलिस को अलर्ट किया। कोण्डागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कोण्डागांव बस स्टैंड पर नाकेबंदी की और कुछ ही समय में वहां पहुंची संबंधित रॉयल बस और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को ज़ब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

कार्रवाई जारी

भानपुरी पुलिस ने इस मामले में रॉयल बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने का मामला दर्ज किया है। ज़ब्त की गई बस को भानपुरी थाना लाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram