BREAKING

छत्तीसगढ़

होटल में लगी आग : फर्स्ट फ्लोर तक पहुंची, 2 घंटे की मशक्त बाद पाया काबू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित रॉयल कैसल होटल में अचानक आग लग गई। चंद समयमें ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे होटल में काला धुआं फैल गया। तत्काल रेस्क्यू शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। आगजनी का कारण पुलिस शार्टसर्किट बता रही है।

डीएसपी ग्रामीण वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर रूम में आग लगी। स्टोर में रखे ज्वलनशील और सूखे सामान के कारण आग तेजी से फैली, जो पहली मंजिल तक जा पहुंची। इसी बीच होटल में चीख पुकार मच गई।होटल कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों और मेहमानों को बाहर निकाला गया।

दमकल की 2 गाड़ियों ने बुझायी आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से होटल के आसपास के इलाके को खाली करा दिया था।

कोई हताहत नहीं

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। होटल के स्टोर रूम में रखा सामान खाक हो गया। पुलिस और फायर एक्सपर्ट्स आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। आग लगने कारणशॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram