खरोरा| समीप ग्राम कोसरंगी स्थित आरंग रोड पर एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। यहाँ स्थित पर्ल राइस एंड एग्रो प्रोडक्ट्स मिल परिसर में खड़ी एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोसरंगी आरंग रोड में स्थित पर्ल राइस मील में खड़ी ट्रक में आग लग गई, जो देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू किया गया। खरोरा समीप कोसरंगी आरंग मार्ग में पर्ल राईस एण्ड ऐग्रो प्रोडक्ट्स राइस मील है, जहां होली त्योहार के मद्देनजर ट्रक मालिक ने अपनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 पी क्यू 0551 को परिसर में खड़ा कर दिया था। अचानक खड़े ट्रक में आग लग गई, जिससे वहां अफरा तफरी के बीच फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जब तक ट्रक जल चुका था, जिसकी सूचना खरोरा पुलिस को दी। प्रथम दृष्टा आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है|






