कटंगी। मेहनत और लगन से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है, इसे सच कर दिखाया शासकीय माध्यमिक शाला कलगांव कटंगी की छात्रा तुलसी पटले ने। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के परिणामों में तुलसी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बालाघाट जिले में तृतीय स्थान और कटंगी ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
तुलसी के पिता शांतिलाल पटले पेशे से किसान हैं। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली तुलसी बचपन से ही मेधावी रही हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, वे प्रतिदिन सतत 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के सही दिशा-निर्देश को दिया है।
शिक्षा विभाग और शिक्षकों ने दी बधाई
तुलसी की इस सफलता पर कटंगी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुशराम, बीआरसी हरिनखेड़े, शाला के प्रधान पाठक एवं जनशिक्षक रविन्द्र पटले सहित स्कूल के समस्त शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देकर आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया।






