BREAKING

छत्तीसगढ़

फर्जी फोटो और हस्ताक्षर के जरिए जमीन की धोखाधड़ी : कोतवाली पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को दबोचा

बलौदाबाजार। जिले में जमीन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने तहसील न्यायालय और पंजीयक कार्यालय की प्रक्रियाओं में सेंध लगाकर प्रार्थिया की जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कसडोल निवासी प्रार्थिया तिहारिन बाई साहू ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि ग्राम छेछर में उसकी पुश्तैनी जमीन है, जिसके बंटवारे का प्रकरण तहसील न्यायालय में चल रहा था। जब प्रार्थिया ने उप पंजीयक कार्यालय से रजिस्ट्री के कागजात निकलवाए, तो उनके होश उड़ गए। रजिस्ट्री दस्तावेजों में तिहारिन बाई और उनकी बहन त्रिवेणी बाई के स्थान पर अन्य महिलाओं की फोटो लगाई गई थी। साथ ही उनके फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का उपयोग कर जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई थी।

कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 420, 34 (भादवि) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू की और संदेहियों गंगा साहू 45 वर्ष निवासी ग्राम छेछर थाना कसडोल और श्रवण कुमार वर्मा 51 वर्ष निवासी ग्राम छेछर कसडोल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी की बात स्वीकार की।

षडयंत्र में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 13 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ अन्य गिरफ्तारियां संभव हैं। फिलहाल मामला विवेचना के अधीन है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram