BREAKING

छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी : जिले के 127278 किसानों को 25.68 करोड़ राशि का हस्तांतरण

बलौदाबाजार| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित समारोह के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के किसानों के खाते में 22वीं किस्त की राशि का अंतरण किया गया। भारत सरकार द्वारा 22वीं किस्त जारी होने के दिन को ’पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के रुप में मनाया गया। इसके अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1 लाख 27 हजार 278 किसानों के खातों में 25 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न मिडिया प्लेटफार्मों के साथ-साथ वेबकास्ट के माध्यम से किया गया विकासखण्ड कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम ’पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, महिला कृषक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वैज्ञानिक गण उपस्थित रहे।

पीएम-किसान योजना अन्नदाताओं के लिए संजीवनी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना को देश के अन्नदाताओं के लिए संजीवनी बताया। डॉ. राजपूत ने यह भी बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा निरंतर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, एवं मौसम आधारित सलाह उपलब्ध कराकर उनकी आय वृद्धि की दिशा में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक, जनपद पंचायत भाटापारा सीईओ हिमांशु वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश उपाध्याय एवं सरपंच सूरजपुरा कैकई देवदास ने सहभागिता निभाई।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram