BREAKING

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : जिले के 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल भुगतान में मिलेगी छूट

बलौदाबाजार| कई बार आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपभोक्ता बिजली बिल बकाया रह जाता है और समय के साथ उस पर बिजली बिल में अधिभार बढ़ता जाता है। बिजली उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत जिले के 119072 उपभोक्ता बिजली बिल की मूल राशि एवं अधिभार राशि में छूट का लाभ ले सकेंगे। इसमें बीपीएल 55190, घरेलू 52788 एवं कृषि कनेक्शन 11094 उपभोक्ता शामिल है। इन उपभोक्ताओं के लगभग 27 करोड़ 35 लाख बिजली बिल भुगतान बकाया है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मूल राशि में 75 प्रतिशत, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को 50-50 प्रतिशत छूट मिलेगी। अधिभार राशि में सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत छूट मिलेगी।

पंजीयन के लिए लगाया जायेगा शिविर

उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त भुगतान या किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना पंजीयन कराना आवश्यक होगा। यह पंजीयन बिजली विभाग की वेबसाइट, मोबाइल एप या नजदीकी कार्यालय में जाकर कराया जा सकता है। योजना की जानकारी एवं उपभोक्ता पंजीयन हेतु सीएसपीडीसीएल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 19 मार्च से शिविर लगाए जाएंगे।

टोल-फ्री नंबर हैं 1912

इसके साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता केंद्रीकृत कॉल सेंटर के टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram