बलौदाबाजार। जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
प्रार्थी हरीश वैष्णव जो ग्राम तरपोंगा का निवासी है और हथबंद स्थित शराब दुकान में गार्ड की ड्यूटी करता है, ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना 11 मार्च की रात लगभग 10 बजे शराब बिक्री काउंटर बंद होने के बाद हरीश अपने साथियों के साथ गार्डन रूम में खाना खा रहा था।
इसी दौरान आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे और जबरदस्ती दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर घुस गए। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ धक्का-मुक्की की, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
अलग-अलग धाराओं के तहत की गई कार्रवाई
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर थाना हथबंद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 333 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित दबिश देकर घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों चिंताराम उर्फ मनीराम अनंत 25 साल, शिवकुमार तुरकाने 22 साल और डागेश्वर अनंत 24 साल निवासी ग्राम हथबंद को हिरासत में लिया।
—






