रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 12वें दिन कांग्रेस ने कई मुद्दे उछाले। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विपक्षों के सवालों का जवाब दिया। सवाल जवाब के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा – ऐसा कोई नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। सत्ता पक्ष से अजय चंद्राकर ने कहा सदन विपक्ष की राजनीति का अड्डा नहीं है। इसके बाद विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से पूछा – 2024 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक कितनी शिकायतें मिलीं? उन्होंने अवैध प्लाटिंग को लेकर खसरों की जांच और कार्रवाई की जानकारी मांगी।
जवाब का सवाल देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा धमतरी में 3 शिकायतों की जानकारी मिली है। कांकेर में 5 शिकायत मिली, कुल 175 खसरा में 8 की जांच हुई। जांच और कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। अब 3 पटवारी का इंक्रीमेंट रोका गया है। कई अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस दिया गया, अवैध प्लाटिंग को रोकने पर पूरा जोर है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल– ये सवाल प्रत्येक सत्र में आता है। प्रदेश में कितने अवैध कॉलोनी बनी। कितने लोगों के ऊपर कार्रवाई हुई है। पटवारी पर कार्रवाई को कितने दिन हो गए।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा –अधिकारियों को अधिकार दिया गया है कार्रवाई करने का। तीनों पटवारी के वेतन वृद्धि को रोका गया है। 67 लोगों को नोटिस दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सवालों में कहा कि प्रदेश में कितने लोगों के ऊपर अब तक कार्रवाई हुई। जिसका जवाब मंत्री संतोष पूर्ण नहीं दे पाए। विपक्ष में EOW से जांच कराने की मांग की।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर – आपने कहा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं करने का कारण SIR को बताया, लेकिन ये कॉलोनी कब बनी और कार्रवाई कब करेंगे बताइए।
मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब का उत्तर देते हुए कहा, नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। अजय चंद्राकर – आप बताने की स्थिति नहीं हैं क्या कि कब कार्रवाई करेंगे।
विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
सदन में बजट अनुदान मांग पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के 5 साल में ये बात फेमस थी कि कोई ऐसा सगा नहीं जिसे कांग्रेसियों ने ठगा नहीं। इसके साथ ही सीएम ने नक्सलवाद, पेपर लीक, गौठान, शराब, रेत माफिया समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए।
टंकराम वर्मा – समय सीमा बताना संभव नहीं है।
भूपेश बघेल ने कहा 25 मिनट हो गए में मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे। धमतरी का पूछो तो कांकेर का जवाब देंगे और कांकेर का पूछो तो धमतरी का। क्या विधानसभा की समिति से जांच कराएंगे?






