छत्तीसगढ़

वेदांता हादसा : मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंचा, अपनों की तलाश में दूसरे राज्यों से रायगढ़ पहुंचे परिजन

सक्ती। सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के तीसरे दिन भी मातम पसरा हुआ है और मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी 11 श्रमिक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौत का तांडव : 18 श्रमिकों ने रायगढ़ में तोड़ा दम

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस हृदयविदारक हादसे में अब तक कुल 20 श्रमिकों की जान जा चुकी है। इनमें से 18 श्रमिकों की मौत रायगढ़ के अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई, जबकि 2 श्रमिकों ने रायपुर में दम तोड़ा। मृत श्रमिकों में से अधिकांश पश्चिम बंगाल और झारखंड के रहने वाले थे, जो यहां रोजी-रोटी की तलाश में आए थे।

शवों की शिनाख्त और पीएम की प्रक्रिया तेज

परिजनों के दूर-दराज के राज्यों से होने के कारण बुधवार तक कई शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। गुरुवार सुबह से पश्चिम बंगाल और झारखंड से परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने शवों की शिनाख्त और पीएम की कार्रवाई तेज कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

प्रशासनिक निगरानी और उपचार

रायगढ़ एसडीएम महेश शर्मा ने स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा – अस्पताल प्रबंधन को घायल मजदूरों के बेहतर से बेहतर इलाज के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हम लगातार घायलों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल 11 मजदूरों का उपचार जारी है और हमारी प्राथमिकता उनकी जान बचाना है।

 

BABU RAO

Related Posts

error: Content is protected !!