BREAKING

विदेश

अमेरिका:यूक्रेन के पावर प्लांट पर ट्रम्प की नजर, कहा- रूसी हमलों से बचाना है तो अमेरिका को दें

अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के बिजली और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को अमेरिका को सौंपने की पेशकश की है, डोनाल्ड ट्रम्प दावा है कि इससे यूक्रेन को रूसी हमलों से ‘बेहतर सुरक्षा’ मिलेगी। इसके साथ ही अमेरिका की एनर्जी टेक्नोलॉजी से यूक्रेन को फायदा होगा।

यूक्रेन में चार प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कुल 15 रिएक्टर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा जापोरिजिज्या संयंत्र 2022 से रूसी नियंत्रण में है। रूस के हमलों के कारण यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता 2022 की तुलना में एक-तिहाई रह गई है।

ट्रम्प ने इससे पहले यूक्रेन में पाए जाने वाले दुर्लभ खनिजों को अमेरिका को सौंपने की बात कह चुके ​हैं। इस बीच यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारी यूक्रेन युद्ध के मसले पर रविवार को मिलने वाले हैं। यह मुलाकात सऊदी अरब के रियाद में प्रस्तावित है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram