BREAKING

छत्तीसगढ़

भाग नहीं सके रेत माफिया : 23 वाहन जब्त, 10 दिन में 100 गाड़ियों पर कार्रवाई

खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से माफियाओं में मची हड़कंप 

बलौदाबाजार। खनिज विभाग और गिधपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वाहनों (जिसमें 17 ट्रैक्टर व 6 हाईवा) को जब्त किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब इस सीजन में अब तक 541 वाहनों पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई में 23 वाहनों को बिना रॉयल्टी दस्तावेजों के रेत ढोते हुए पकड़ा गया। उन्होंने कहा, हम लगातार अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

कार्रवाई से पहले कर्मचारियों के जमा किए गए मोबाइल

इस बार विभाग ने सूचना लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए है। जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने बताया, जब भी कार्रवाई टीम निकलती है, कर्मचारियों के मोबाइल जमा कर लिए जाते हैं। अगर किसी के परिवार का कोई जरूरी कॉल आता है, तो उसे संबंधित अधिकारी के नंबर पर डायवर्ट कर दिया जाता है। इसका नतीजा यह रहा कि इस बार तस्करों को पूर्व सूचना नहीं मिल पाई और कई वाहन पकड़े गए। हालांकि, कुछ ड्राइवरों ने ग्रामीण इलाकों के रास्तों का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की निगरानी ने उन्हें चपेट में ले लिया।

गिधपुरी में जांच नाका लगाने की मांग

स्थानीय विधायक और ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ते दबाव और सड़क हादसों के चलते आरंग ब्लॉक से आने वाले अवैध रेत गाड़ियों की जांच कर उन पर कार्रर्वा करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच नाका लगाने से जिले के बाहर से हो रही रेत तस्करी भी बंद हो जाएगी।

जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह में 100 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है, और इस साल कुल 541 वाहनों पर अवैध परिवहन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, अवैध खनन के 99 मामले, अवैध भंडारण के 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे करीब 2 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, पट्टेदारों से 2.5 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला गया है, जिन्होंने शर्तों के तहत काम नहीं किया।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram