BREAKING

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में SIR के मुद्दे पर हंगामा : कांग्रेस ने प्रदेश के 19 लाख 13 हजार 450 लोग लापता बताया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने SIR का मुद्दा उठाया और स्थगन प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पेश करते हुए श्री महंत ने कहा 19 लाख 13 हजार 450 लोग लापता हैं। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

श्री महंत ने कहा छत्तीसगढ़ में SIR में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनका आज तक पता नहीं चला। उनके खिलाफ न तो रिपोर्ट और न ही कोई जानकारी है। गायब लोगों की पुलिस और सरकार को चिंता नहीं है।

महंत के प्रस्ताव का भाजपा विधायकों ने किया विरोध

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में SIR पर चर्चा कराने की मांग की। महंत के प्रस्ताव रखते ही सत्तापक्ष के विधायकों ने इसका विरोध किया। दोनों ओर से विधायक एक साथ जोर-जोर से बोलने लगे।जिससे सदन में भारी हंगामा होने लगा। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होन लगी। सत्तापक्ष ने कहा- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए कुछ भी मुद्दा उठाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के विधायक आरोप लगा रहे थे कि भाजपा के इशारे पर SIR कराया गया है।

SIR का मुद्दा राज्य का नहीं : मंत्री केदार कश्यप

इस पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा, जो विषय राज्य का नहीं है, उस पर सदन में चर्चा कैसे होगी। इसके बाद विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव आंसदी ने अग्राह्य करने के बाद विपक्ष के सदस्य बहिर्गमन कर गए।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram