BREAKING

छत्तीसगढ़

एसीबी की कार्रवाई : जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर व एक कम्प्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाये

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने  CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घूसखोरी के मामले में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के ग्रामीण जोन कार्यालय में दबिश देकर 35 हजार की रिश्वत लेते तीन कर्मचारियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

 लाइन विस्तार के एवज में मांगी थी राशि

आपको बता दें कि, आरोपियों द्वारा हाई टेंशन लाइन विस्तार के काम के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपियों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram