बिलाईगढ़। बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में सरिया पुलिस को 125 किलो 7 ग्राम गांजा के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जब्त गांजा की कीमत 12.50 लाख, आर्टिगा कीमत लगभग 15 लाख और नग स्विफ्ट डिजायर कार की कीमती 5 लाख, 4 मोबाइल की कीमत 95000 आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को पुलिस को पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 7737 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर शहडोल जाने वाले हैं तथा उसके आगे-आगे एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP 62 C 1080 पायलेटिंग में चल रही है। सूचना पर भुलुमुड़ा- सरिया मेन रोड में घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। आर्टिगा कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल जिला शहडोल मध्यप्रदेश का होना बताया। गवाहों के समक्ष आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 120 पैकेट में 125 किलो 7 ग्राम गांजा मिला।
आर्टिंगा कार में गांजा तथा स्विफ्ट कार में पायलेटिंग की जा रही थी
पायलेटिंग कर रहे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 65 सी 1080 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश का होना बताया। दोनों कार में बैठे पांचों आरोपियों से गांजा के बारे में पूछताछ करने पर सोनपुर, बौद्ध उड़ीसा निवासी विकास नामक युवक से गांजा खरीदकर शहडोल मध्यप्रदेश ले जाकर बिक्री करना बताए। आरोपियों के कब्जे से 125 किलो 7 ग्राम गांजा, 1 आर्टिगा कार, 1 स्विफ्ट डिजायर कार, 4 मोबाइल जब्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सभी आरोपी मध्यप्रदेश के
जेल भेजे गए आरोपियों में पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल, हिमांशु पिता मनोज अग्रवाल 24 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर, देवेंद्र खांडे पिता राजकुमार खांडे 23 वर्ष सा पुष्पराजगढ़ थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर, ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर और विनय कुमार मर्श्राम पिता विजय कुमार 23 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश शामिल हैं।






