BREAKING

उत्तर प्रदेशदेश

महाकुंभ में बिछड़े लोगो को मिला रही है लेडी IPS अनुकृति शर्मा

वेब-डेस्क :– जैसे की आप जानते है प्रयागराज महाकुम्भ में भगदड़ की वजह से बहुत सी घटनाएं घट चुकी है। कुछ लोगो ने अपनों को खो दिया तो कुछ लोगो ने अपनी जान गवा दी है। ऐसे में लेडी IPS महाकुंभ से 580 किमी दूर रहकर भी बिछड़ों को मिला रहीं है। संभल में बतौर एडिशनल SP तैनात इस युवा अफसर का प्रयास ही हैं जो देश के विभिन्न राज्यों का ही नहीं बल्कि नेपाल का एक श्रद्धालु भी सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है।
आईपीएस अनुकृति शर्मा महाकुंभ क्षेत्र से 580 किमी दूर रहकर भी मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने का काम कर रहीं आईपीएस अनुकृति शर्मा पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं। ‘सीख ले फूलों से गाफिल मुद्दआ-ए-जिंदगी, खुद महकना ही नहीं गुलशन को महकाना भी है।’ अनुकृति मौनी अमावस्या के बाद से लगातार महाकुंभ में अपनों से बिछड़े लोगों को उनके घरवालों से मिलाने के लिए प्रयास कर रही हैं। वह अपने निजी प्रयासों से अब तक एक दर्जन लोगों को उनके परिवारवालों तक पहुंचा चुकी हैं। महाकुंभ में बिछड़े बच्चे को अपनों से मिलाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रयास कर रही है। उन्होंने अपने निजी हैंडल से ऐसे लोगों की तस्वीरें साझा करनी शुरू कीं, जो की मेले में अपनों से बिछड़ गए थे। इनमें से कई ऐसे लोग भी थे जो बिछड़ने के बाद महाकुंभ मेले के खोया पाया केंद्रों पर पहुंचे थे और उनके अपनों को इसकी जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने अपने फॉलोअरों के साथ-साथ देशभर में फैले अपने बैचमेट के साथ भी उन्होंने इन जानकारियों को साझा किया। इसी का नतीजा रहा कि अपनों से न मिलने का दर्द लेकर भटकने वाले कई चेहरों की मुस्कान उनके प्रयासों से लौट आई है। IPS अनुकृति कहती हैं कि “कुंभ में करोड़ों लोग आ रहे हैं और मेला प्रशासन व पुलिस ने बहुत से बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाया है। ऐसे में उन्हें लगा कि अगर अपने प्रयास से वह ऐसे लोगों के लिए कुछ कर सकें तो इससे अच्छा भला क्या ही होगा। अनुकृति रह चुकी है प्रशंसित अफसर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर नासा की वैज्ञानिक से आईपीएस अफसर बनने तक का सफर तय करने वाली अनुकृति 2020 बैच की अफसर हैं। बेहतर पुलिसिंग के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति चलाए गए अभियानों के लिए वह पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। आपको वता दे की बुलंदशहर में तैनाती के दौरान वर्षों से अंधेरे में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर बिजली पहुंचाने के उनके प्रयास की देश भर में सराहना हुई थी। इस घटना से संबंधित वीडियो को दो लाख व्यू मिले थे। पहली ही पोस्टिंग में उनकी ओर से चलाए गए ‘पुलिस माई फ्रेंड’ अभियान को भी जमकर प्रशंसा मिली थी।
BABU RAO

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram