BREAKING

देशराजनितिराजनीति

बिहार चुनाव : भाजपा ने जारी की 71 प्रत्याशियों की सूची

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट है। नंदकिशोर 5 बार पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। भाजपा ने अब उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

 10 विधायकों के टिकट काटे

इसी तरह सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटकर बैद्यनाथ प्रसाद को दिया गया है। 60 वर्षीय बैद्यनाथ प्रसाद पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता टिकट मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। लिस्ट में 13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के नाम हैं। 71 सीटों पर पार्टी के 56 विधायक थे। इनमें से 46 को रिपीट किया है। 10 के टिकट कटे हैं।

71 कैंडिडेट्स की सूची

71 कैंडिडेट्स की सूची में सवर्ण – 35, SC-ST- 06, OBC- 11 और EBC- 19 हैं। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है।

 लिस्ट में 6 बड़े चेहरे

बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram