BREAKING

देश

बिहार का अगला CM कौन : केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा – चुनाव के बाद होगा फैसला

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से 3 दिन के बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने पटना में CM नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

मुलाकात से पहले शाह ने कहा- वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। उन पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा।

शाह के बयान पर जीतनराम मांझी ने कहा- चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था। सौभाग्यवश NDA में अब तक सब कुछ ठीक रहा है। कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram