BREAKING

देशराजनिति

AAP के हारते ही दिल्‍ली सचिवालय में भगदड़! फाइलों को बचाने में लगे अधिकारी, जारी किया यह आदेश

दिल्‍ली चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद दिल्‍ली सचिवालय में इस वक्‍त ‘भगदड़’ की स्थिति नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के कुछ नेता सचिवालय में नजर आ रहे हैं. इसी बीच इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं गुपचुप तरीके से किसी अहम फाइल को अंदर से गायब ना कर दिया जाए. जिसे देखते हुए दिल्‍ली सचिवालय के जनरल एडमिनिस्‍ट्रेटिव ब्रांच के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी प्रदीप तायल की तरफ से एक आदेश जारी किया गया. यह साफ कर दिया गया है कि सचिवालय से कोई भी फाइल बिना अनुमति के बाहर नहीं जानी चाहिए.

दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली चुनाव में आप की हार के बाद सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा के लिए दिल्ली सचिवालय के अधिकारियों को पत्र लिखा है. प्रदीप तायल ने अपने आदेश में कहा कि सुरक्षा चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी (जनरल एडमिनिस्‍ट्रेटिव ब्रांच) की अनुमति के बिना दिल्ली सचिवालय परिसर से कोई भी फाइल या दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि बाहर न ले जाया जाए.

पेन ड्राइव तक बाहर नहीं ले जाने का आदेश
इस ऑर्डर में आगे कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभागों/शाखाओं के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं. यह आदेश सचिवालय कार्यालयों और मंत्रिपरिषद के ऑफिस पर भी लागू होगा और दोनों ऑफिस के प्रभारियों को भी इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है.

आम आदमी पार्टी साल 2015 से लगातार दिल्‍ली की सत्‍ता में काबिज है. पिछले दो चुनावों में उन्‍होंने बीजेपी को बुरी तरह से मात दी थी. इस बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बुरी तरह दिल्‍ली चुनाव में शिकस्‍त दी. अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्‍ली सीट से परवेश वर्मा से हार गए. इसके अलावा मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. ताजा रुझानों में बीजेपी को 49 और आम आदमी पार्टी को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं.

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram