BREAKING

देश

गुजरात की राजनीति में हलचल : मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट ने दिया सामूहिक इस्तीफा

गुजरात। गुजरात की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम ने राज्य के सियासी माहौल को गरमा दिया।

जानकारी के मुताबिक गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों के 25 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने अपने पद छोड़ दिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से मंत्री दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और कौन बाहर रहेंगे।

यह फैसला मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक बैठक में लिया गया, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को राज्य सरकार के सामने रखा गया। बैठक के बाद सभी 16 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए, जो आज रात राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपे जाएंगे।

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

बताया जाता है कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने मंत्रियों को मंत्रिमंडल के पूर्ण पुनर्गठन के लिए इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। इसे आगामी चुनावों से पहले भाजपा की व्यापक संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram