BREAKING

देश

पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर भीषण हादसा : दो कंटेनर ट्रक टकराए, आग में 8 जिंदा जले, कई घायल

पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां नवले पुल के पास दो कंटेनर ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 8 लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोग घायल होना बताया जा रहा हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

हादसा तब हुआ जब दो कंटेनर ट्रक आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई। इन ट्रकों के बीच में फंसी एक कार लपटों में घिर गई। आग लगने और वाहनों के रौंदने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार से आ रहा एक और कंटेनर कई अन्य गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक चालकों की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

नवले पुल को पहले भी खतरनाक स्पॉट के रूप में पहचाना गया है। दो सप्ताह पहले ही 28 अक्टूबर को इसी जगह एक ट्रक ने नियंत्रण खोकर दो कारों को टक्कर मार दिया था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस पुल पर पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े हादसे दर्ज हो चुके हैं।

बढ़ती घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि नवले पुल की डिजाइन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और स्पीड कंट्रोल सिस्टम में तुरंत सुधार की जरूरत है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लोगों में मांग बढ़ रही है कि इसे जल्द से जल्द सुरक्षित बनाया जाए।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram