BREAKING

देश

बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 14, जदयू से 8, लोजपा आर से 2, हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री शामिल है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल किया गया है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।

शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया

शपथ ग्रहण का समारोह गांधी मैदान में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद थे। शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram