BREAKING

देश

नीतीश के पास 20 साल बाद गृह-मंत्रालय हटा : बीजेपी के सम्राट चौधरी को मिला

पटना। नीतीश मंत्रिमंडल में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। नीतीश कुमार ने 20 साल बाद गृह विभाग छोड़ा है। यह विभाग अब डिप्टी सीएम बीजेपी के सम्राट चौधरी के पास चला गया है।बिहार में शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी। शपथ लेने 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ है।

बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी देंखेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदला। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है। दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram