BREAKING

देश

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन : बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, प्लेन में सवार 5 सभी की मौत 

मुम्बई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन प्लेन क्रैश हो गया, जिससे उनका निधन हो गया। इस हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चले गई।

बताया जाता है कि अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। इसके लिए वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

दोबारा लैंडिंग की कोशिश में हुआ हादसा 

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे बारामती

घटना की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश में स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गई हैं।

एएआईबी ने हादसे की जांच शुरू की

इधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी एएआईबी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी वीएसआर वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना पहुंची है।

फ्लाइंग एक्सपीरियंस थे दोनों पायलट

इस बीच वीएसआर वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

BABU RAO

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial
YouTube
Instagram